पौड़ी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में फरार चल रहे वारंण्टी को किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
यमकेश्वर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।जिसके क्रम में यमकेश्वर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी वाद आबकारी अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त राय सिंह को मुखबीर की सूचना पर तिमलियाणी यमकेश्वर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नाम पता गिरफ्तार वारंण्टी।राय सिंह पुत्र पंचम सिंह,निवासी-ग्राम तिमलियाणी,पोस्ट-ऑफिस देवराना,यमकेश्वर,जनपद- पौड़ी गढ़वाल।