पौड़ी पुलिस ने पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित फरार वारंण्टी को गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे
प्रदीप कुमार
लैन्सडाउन-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।जिसके क्रम में लैन्सडाउन पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त कमलेश सिंह जो काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था को मुखबीर की सूचना पर कफ्लडी लैन्सडाउन से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।नाम पता गिरफ्तार वारंटी।कमलेश सिंह पुत्र जगमोहन सिंह,निवासी-ग्राम कफ्लडी,कोतवाली-लैंसडाउन,पौड़ी गढ़वाल।