जनपद रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय लोक अदालत में 36 मामलों का निस्तारण,39 लाख रुपये की समझौता राशि वसूल
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग,सहदेव सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जनपद न्यायालय रूद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव/सिविल जज (सी.डि.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रूद्रप्रयाग रवि रंजन,द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 36 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 39,20,400 की समझौता राशि वसूल की गई।जिला जज,रूद्रप्रयाग सहदेव सिंह की पीठ द्वारा 20 वाद निस्तारण कर मुव.10,00,500/- समझौता राशि वसूल की गयी।सिविल जज(सी.डि.),रूद्रप्रयाग सुमन की पीठ द्वारा कुल 30 वादों का निस्तारण कर मुव.26,77,000/-समझौता राशि वसूल की गयी।सिविल जज (जू.डि.),बाह्य न्यायालय उखीमठ रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ द्वारा कुल 10 वादों का निस्तारण किया गया।जिसमें कुल मुव.70,000/-समझौता राशि वसूल की गयी।इसके अतिरिक्त उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस विभाग रूद्रप्रयाग उपनिरीक्षक केश्वानन्द पुरोहित,परिवहन विभाग सम्भागीय परिवहन अधिकारी संगीता भट्ट,समस्त अधिवक्तागणों एवं कमलेश नेगी आदि सहित अन्य कर्मचारियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।