आम आदमी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता ताजवर सिंह कंडारी ने थामा भाजपा का दामन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आम आदमी पार्टी के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता ताजवर सिंह कंडारी ने आज श्रीनगर क्षेत्र में डॉ.धन सिंह रावत के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर और डॉ.धन सिंह रावत के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने श्रीनगर नगर निगम में भाजपा का ही मेयर और भाजपा के ही पार्षद हो इस हेतु आज भाजपा का विधिवत दामन थाम लिया है उन्होंने कहा विकास कार्य को गति देनी है तो भाजपा के ही मेयर को और भाजपा के ही पार्षदों को जिताएं। इस अवसर पर भाजपा पौड़ी जिला प्रभारी विजय कप्रवाण,कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी,भाजपा मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय,भाजपा नगर निगम चुनाव के संयोजक वासुदेव कंडारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण आदि लोग मौजूद रहे