भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा उत्तराखंड के 11 निगमों में भाजपा लहराएगी परचम
प्रदीप कुमार
श्रीनगरगढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव कार्यालय अदिति पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस करते हुए कहा कि उत्तराखंड के समस्त 11 निगमो में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी उन्होंने कहा प्रत्येक मतदाता जागरूक हो चुका है मतदाता समझता है कि उत्तराखंड में और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो निगम में भी भाजपा के ही मेयर होने से ही विकास कार्य को गति मिलेगी कहा की मतदाताओं ने मन बना लिया है भाजपा का ही मेयर और पार्षद बनाए जाएंगे उन्होंने कहा श्रीनगर नगर निगम से आशा उपाध्याय भारी मतों से जीतेगी क्योंकि श्रीनगर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के द्वारा ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए हैं महेंद्र भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड में 40 स्टार प्रचारक चुनाव में प्रचार प्रसार करेंगे जिसमें केंद्रीय टीम के कुछ स्टार प्रचारक भी रहेंगे महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस नगर निकाय चुनाव में यदि कोई भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी या कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा हो तो उनको 6 साल के निष्कासित कर दिया गया है साथ ही उन्होंने बताया कि आशा उपाध्याय के पक्ष में मतदान करने की अपील हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आएंगे पत्रकार वार्ता में महेंद्र भट्ट के साथ कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत,भारतीय जनता पार्टी नगर निगम मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय,जिला प्रभारी विजय काप्रवान,जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर रावत,नगर निगम चुनाव प्रभारी रमेश गढ़िया,उर्बादत भट्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत,उत्तराखंड सहकारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मातवर सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत,वासुदेव कंडारी,जितेंद्र धीरवाण,ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री जगमोहन सिंह नेगी,कार्यालय प्रभारी संजय गुप्ता,सते सिंह तड़ियाल,हरि सिंह बिष्ट,पौड़ी गढ़वाल भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,आदि लोग मौजूद रहे।