श्रीनगर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस को करारा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।भाजपा सरकार की नीतियों एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज भाजपा कार्यालय श्रीनगर में खिर्सू ब्लॉक प्रशासक भवानी गायत्री,पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव उम्मेद सिंह मेहरा,क्रियान्वयन समिति के प्रदेश सचिव मोहन चंद्र गायत्री,नयालगढ़ प्रधान कैलाश चंद नौटियाल,प्रवीन कुमार,राजेश लाल,आशीष पुरोहित,एवं मंगला देवी सहित कई
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि अनेकों स्थानों से कांग्रेसी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिए आतुर हैं कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आज बुधवार को भाजपा कार्यालय श्रीनगर में प्रदेश स्तर के दायित्व पर रहे कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की
विधिवत सदस्यता ली है डॉ.रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है इसी कारण से प्रभावित होकर कई कांग्रेसी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं कहा कि जो भी दूसरे संगठनों से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं उनका पूरा सम्मान किया जाएगा उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर के मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय और पार्षद प्रत्याशियों को भारी अंतराल से जिताने का प्रयास करें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रहे उम्मेद सिंह मेहरा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य
किए गए हैं साथ ही डॉक्टर धन सिंह रावत का व्यवहार और नगर निगम चुनाव में जो मेयर प्रत्याशी हैं उनका और उनके भाई पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद मैठानी का व्यवहार बहुत ही सरल और सौम्य है इसी से प्रभावित होकर आज हमने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है मेहरा ने कहा कि उस घर में रहना चाहिए जिस घर में सम्मान हो हमारा कांग्रेस में किसी भी प्रकार से सम्मान नहीं हो रहा था इस सम्मान की लड़ाई को देखते हुए ही और कांग्रेस की अकेला चलो की नीति से पीड़ित होकर आज हमने विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।खिरसू ब्लॉक प्रमुख प्रशासक भवानी गायत्री ने कहा कि डॉक्टर धन सिंह रावत के द्वारा खिरसू ब्लॉक में बहुत सारे विकास कार्य किए गए हैं उन्हीं विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज हमने कई लोगों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है क्रियान्वयन समिति के प्रदेश सचिव मोहन चंद्र गायत्री ने बताया कि मेरी धर्मपत्नी के ब्लॉक प्रमुख रहते हुए डॉक्टर धन सिंह रावत ने कभी भी हमें कांग्रेसी नहीं समझा और हमेशा हमारा साथ दिया जिस भी कार्य के लिए हमने कहा उस कार्य के लिए कभी भी उन्होंने मना नहीं किया उनके इस बड़े मन को देखते हुए और उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए आज हमने भाजपा का दामन थामा है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी विजय कप्रवाण,नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं दायित्व धारी राज्य मंत्री रमेश गढ़िया,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी,भाजपा श्रीनगर मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय,नगर निगम चुनाव संयोजक वासुदेव कंडारी,जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली,पूर्व जिला अध्यक्ष पौड़ी भाजपा संपत सिंह रावत,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण,कुशलानाथ आदि ने सभी भाजपा का दामन थामने वाले वरिष्टों का स्वागत करते हुए एवं भारतीय जनता पार्टी का पट्टा पहनाते हुए विधिवत सदस्यता दिलाई,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,आदि लोग मौजूद रहे।