युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे।
प्रदीप कुमार
पैठाणी-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 25 दिसंबर 2024 को थाना पैठाणी पर स्थानीय महिला द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी पुत्री के साथ उत्तम सिंह नेगी द्वारा दिनांक 3 दिसंबर2024 को जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर इन्टरनेट पर वायरल कर दी है।जिस सम्बन्ध में थाना पैठाणी पर पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मामला महिला के साथ दुष्कर्म सम्बन्धी होने के कारण प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन,पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण,विवेचक निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली एवं थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।विवेचक द्वारा विवेचना में ठोस साक्ष्यों का संकलन किया गया जिसमें प्रकरण सही पाया गया जिसके परिणामस्वरूप गठित पुलिस टीम के द्वारा पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त उत्तम सिंह को दिनांक 16 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्य वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।