Spread the love

देवप्रयाग और कीर्तिनगर के निकाय चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम
प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल-उत्तराखंड निकाय चुनावों में भाजपा का पूरे प्रदेश में शानदार प्रदर्शन रहा है। बात करे जनपद टिहरी की देवप्रयाग विधानसभा की तो यहां नगर पंचायत कीर्ति नगर और नगर पालिका परिषद देवप्रयाग की तो यहां दोनों सीटें भाजपा की झोली में गई है।नगर पालिका परिषद देवप्रयाग पर अध्यक्ष पद पर ममता देवी र्निविरोध निर्वाचित हुए जिसका श्रेय स्थानीय विधायक विनोद कंडारी की चतुर रणनीति को जाता है उनके कुशल नेतृत्व की पूरे जनपद सहित प्रदेश के सियासी गलियारों के चर्चा का विषय बना हुआ है।वहीं कीर्तिनगर नगर पंचायत कीर्ति नगर की तो यहां चुनाव परिणाम आने पर यहां भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है।भाजपा प्रत्याशी डॉ.राकेश मोहन मैठाणी को 1202 मत तो कांग्रेस के राम लाल नौटियाल को 411 मत मिले यहां डॉ मैठाणी 795 के बड़े अंतर के चुनाव जीत गए।अपनी विधानसभा की दोनो निकाय सीटों पर जीत दर्ज कर विधायक कंडारी का प्रदेश की राजनीतिक में कद काठी बड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp