Spread the love

वन प्रभाग रुद्रप्रयाग में गणंतत्र दिवस का जश्न झंडा फहराया गया और सम्मान समारोह आयोजित किया

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। वन प्रभाग रुद्रप्रयाग में कार्यालय के समस्त अधिकारी एवंं कर्मचारियों सहित वन विभाग की विभिन्न रेंजों के फील्ड व अन्य अधिकारियों,कर्मचारियों सहित वन पंचायत के अंतर्गत सरपंचों,महिला मंगल दल के सदस्यों द्वारा गणंतत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उप वन संरक्षक कल्याणी द्वारा झंडा फ़हराया गया। तत्पश्चात् भारतीय संविधान के संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग देवेंद्र पुंडीर एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी जखोली डॉ.दिवाकर पंत द्वारा संविधान तथा पर्यावरण संरक्षण के विषय में विचार वक्त किए गए। उक्त आयोजित कार्यक्रम में उप वन संरक्षक द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणंतत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ ही उप वन संरक्षक द्वारा आने वाले वनाग्नि काल 2025 मे वनाग्नि को रोकने तथा नियंत्रण करने हेतु वन सरपंचों,महिला मंगल दलों को वन विभाग की सहायता करने हेतु अपील की गई।कार्यक्रम में प्रभागीय कार्यालय परिसर में कार्यालय एवं फील्ड स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों तथा वन पंचायत सरपंचों एवं महिला

मंगल दल की सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे पर्यावरण संरक्षण,वानिकी कार्य,मानव वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण,वनाग्नि रोकथाम,स्थानीय जन सहभागिता व आजीविका सृजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर गणंतत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न वन सरपंचों एवं अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अपने विचार प्रकट किए गए। उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम के पश्चात् वन प्रभाग के रतनपुर कक्ष सं.11अ के वन क्षेत्र में जनपद/प्रभाग स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा माॅक ड्रिल का आयोजन भी किया गया जिसमें अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों एवं वन विभाग के फील्ड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp