पौड़ी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी को मेरठ से किया गिरफ्तार।
प्रदीप कुमार
लैंसडाउन-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं।जिसके क्रम में कोतवाली लैंसडाउन पुलिस टीम द्वारा न्यायालय प्रथम श्रेणी लैंसडाउन द्वारा जारी वाद मोटर वाहन अधिनियम से सम्बंधित वारण्टी शिवम सिंह,निवासी-मेरठ,उ.प्र.को थापर नगर मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। उक्त गिरफ्तारशुदा वारण्टी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।