अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन ने नवनिर्वाचित पार्षद झाबर सिंह रावत का ससम्मान स्वागत
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 2 फरवरी 2025 को अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन श्रीनगर गढ़वाल द्वारा नगर निगम में नवनिर्वाचित पार्षद झाबर सिंह रावत का ससम्मान फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष गणेश प्रसाद टम्टा सहित सभी उपस्थित कर्मचारी मौजूद रहे। संगठन अध्यक्ष ने नये नगर निगम पार्षद का स्वागत करते हुए,नगर निगम में एक वरिष्ठ पार्षद की महात्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया और कहा कि ऐसे पार्षद से नये नगर निगम को अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।पार्षद झाबर सिंह ने अपने जीवन अनुभव के आधार पर अपने वार्ड एवं इसके अलावा भी कई विकास कार्य करने की बचनबद्धता का भरोसा दिलाया और समस्त अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन का आभार व्यक्त किया। यह एक अच्छी शुरुआत है और उम्मीद है कि पार्षद झाबर सिंह रावत अपने कार्यकाल में नगर निगम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।