प्रदीप कुमार
थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिनाँक 09.12.2023 को थाना थलीसैण पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग नशा तस्कर सुरेन्द्र सिंह एवं विजय ससिंह को बैजरों पुलिस के पास से वाहन संख्या UK 19B 0695 (अल्टो कार) में 15 किलोग्राम अवैध गांजे का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वाला मुख्य अभियुक्त पान सिंह लम्बे समय से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। दिनांक 05.05.2024 को फरार अभियुक्त पान सिंह को उफरैखाल से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
अभियुक्त का नाम पता
पान सिंह उर्फ पन्नू (उम्र-40 वर्ष) पुत्र स्व प्रेम सिंह,निवासी-ग्राम कफल गांव,पो.ओ.-उफरैखाल,थाना-थलीसैंण,पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम
1.उपनिरीक्षक रीना वर्मा
2.आरक्षी देवेंद्र सिंह
3.आरक्षी जसवंत सिंह