श्रीनगर रोटरी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान: स्लोगन साइन बोर्ड लगवाने के लिए आयोजित कार्यक्रम
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 20 फरवरी 2025 को रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने नागरिकों का आह्वान किया कि वे यातायात के नियमों का गंभीरता से पालन करें। जिससे दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है।रोटरी क्लब श्रीनगर सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए शहर में कीर्तिनगर पुल से मेडिकल कॉलेज गेट तक के बिजली के खंभों पर सड़क सुरक्षा के स्लोगन वाले साइन बोर्ड लगाएगा।
इस अवसर पर सीओ ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार,नायब तहसीलदार दीपक भंडारी,कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव,लखपत भंडारी,रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी,सचिव रोटेरियन अनिल ढौंडियाल,कोषाध्यक्ष रोटेरियन हरीश भट्ट, रोटेरियन बृजेश भट्ट,रोटेरियन खिलेंद्र चौधरी,रोटेरियन हिमांशु अग्रवाल,रोटेरियन ओ.पी गोदियाल,रोटेरियन के.के गुप्ता,रोटेरियन उषा चौधरी,रोटेरियन अंजलि आहूजा,रोटेरियन दिनेश चौहान,रोटेरियन संजय रावत,रोटेरियन एस.पी घिल्डियाल,रोटेरियन वेद प्रकाश काला,रोटेरियन रविंद्र सिंह कैंतुरा,रोटेरियन मनोज त्रिवेदी,रोटेरियन आशीष सुंदरियाल,रोटेरियन डॉ.मारिसा पंवार,रोटेरियन सीताराम बहुगुणा,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,सौरभ पांडे,जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,एवं अजय काला,उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन राहुल कपूर द्वारा किया गया।