Spread the love

कीर्तिनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर भण्डारी ने मंत्री प्रसाद नैथानी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की पैरवी की।

प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल।ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी ने कांग्रेस हाईकमान से पूर्व मंत्री एवं देवप्रयाग क्षेत्र के पूर्व विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने की पैरवी की है। कीर्तिनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी ने कांग्रेस हाईकमान से अनुरोध किया है कि वर्तमान समय में कांग्रेस को संघर्षशील नेतृत्व एवं अनुभव से परिपूर्ण कार्यकर्ता के हाथ में कांग्रेस की बागडोर सौंपने चाहिए, ताकि जनता कांग्रेस की रीति व नीतियों से प्रभावित होकर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्तासीन करने में कामयाबी हासिल हो सकें। ब्लाक अध्यक्ष भण्डारी ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री एवं देवप्रयाग क्षेत्र के पूर्व विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी की पैरवी करते हुए कहा है कि मंत्री प्रसाद नैथानी सदैव ही जनता के बीच रह कर सनातन धर्म व संस्कृति के ध्वज वाहक का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि नैथानी ने सनातन धर्म व संस्कृति के साथ साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए विगत ढाई दशक से पूरे प्रदेश में भगवान विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली रथयात्रा निकाल कर आम जनता से जुड़कर कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम किया है। कहा कि साथ ही पूर्व मंत्री नैथानी उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड की सरकारों में कई बार मंत्री पद पर रहते हुए जनता से सीधा संवाद स्थापित कर अपनी सेवाएं जनता को दी हैं,जिससे उन्होंने कांग्रेस की रीति व नीतियों को प्रदेश की आम जनता के बीच पहुंचाया है,जिस कारण वह आज भी न केवल देवप्रयाग विधानसभा बल्कि समूचे प्रदेश में सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस संघर्ष के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में कांग्रेस को यदि आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तासीन होना है तो निश्चित रूप से मंत्री प्रसाद नैथानी को पार्टी हाईकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत करना चाहिए। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे,पूर्व अध्यक्ष व राय बरेली से सांसद राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व से मंत्री प्रसाद नैथानी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की पैरवी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp