Spread the love

कविराज नीरज नैथानी को मिला ‘उत्तराखंड गौरव 2024’ सम्मान,भाषा संस्थान ने किया सम्मानित

प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा घोषित उत्तराखण्ड गौरव 2024 सम्मान हेतु नीरज नैथानी को गद्य विधा के लिए पुस्तक ‘हिमालय में पथारोहण’ के अनुक्रम में डॉ.पीतांबर दत्त बड़थ्वाल सम्मान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान किया।इस अवसर पर भाषा,वन एवं तकनीकी मंत्री सुबोध उनियाल ने समस्त सम्माननीय साहित्यिकारों को शुभकामनाएं अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता विधायक खजान दास ने की। संस्थान की निदेशक स्वाती भदौरिया ने भाषा संस्थान की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।सम्मान में स्मृति चिन्ह,शॉल एवं एक लाख रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गयी। साहित्य की विभिन्न विधाओं के लिए कुल अठारह साहित्यिकारों का चयन किया गया। दो दिन तक संचालित होने वाले इस साहित्य महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक वरिष्ठ,कनिष्ठ साहित्यकार प्रतिभाग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp