प्रदीप कुमार
पैठाणी-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 17.10.2022 को वादिनी लीलावती देवी पत्नी हरिवंश सिंह नेगी,निवासी-ग्राम खण्ड मल्ला,पैठाणी द्वारा थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के साथ फेसबुक पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से गूगल पे के माध्यम से 4,31,287/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी पर पंजीकृत किया गया था। जिसमें पौड़ी पुलिस द्वारा अभियुक्त परवेज को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल दिया गया था। उक्त अभियोग में संलिप्त अमजद खान वर्ष-2022 से लगातार फरार चल रहा था व गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। जिसके विरुद्ध न्यायालय पौड़ी द्वारा कुर्की वारंट भी जारी कर रखा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष पैठाणी को टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया था।
निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों एवं कुशल पतारसी-सुरागरसी कर अभियुक्त अमजद खान को पाबों चिपलघाट से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्त का नाम पता
अमजद खान पुत्र आस मोहम्मद, निवासी-उदाका, जिला-मेवात-हरियाणा।
पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष दीपिका बिष्ट
2.अपर उपनिरीक्षक राहुल सिंह
3.आरक्षी186 ना.पु.नवाब हैदर
4.आरक्षी 76 ना.पु.धनजय पंत
