वैश्य समाज सामाजिक संगठन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी शुभकामनाएं
प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर वैश्य समाज सामाजिक संगठन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री वैश्य समाज की नेत्री रेखा गुप्ता को बनाए जाने की शुभकामनाएं दी। श्रीनगर वैश्य समाज ने उन्हें इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। वैश्य समाज सामाजिक संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि यह निर्णय वैश्य समाज के लिए गर्व की बात है और रेखा गुप्ता ने अपने लंबे सामाजिक जीवन और राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा की है। उन्होंने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में राजधानी दिल्ली में सामाजिक और आर्थिक सुधारो को बढ़ावा मिलेगा। वैश्य समाज के अध्यक्ष ने कहा कि वैश्य समाज ने सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज को संगठित होकर देश की उन्नति में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। संगठन के अध्यक्ष सुजीत अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।