Spread the love

मेहरबान सिंह रावत बने जखोली भाजपा मण्डल अध्यक्ष

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी जखोली मण्डल के पूर्व अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत को पुनःभाजपा जखोली मण्डल अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। उनके पैतृक गांव एवं स्थानीय मयाली बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने उन्हें फूल-मालाओं व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया है।भाजपा के निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष धूम सिंह राणा,विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भंडारी,भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल भण्डारी,पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह मेवाड़,गोविन्द सिंह नेगी,सम्पूर्णानन्द सेमवाल,कुलेन्द्र राणा,मोर सिंह धिरवाण,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत,टीकाराम भट्ट,अनिता कोठरी,गुलाबी देवी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मेहरबान सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा पंचायत चुनाव सहित आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी विजय हासिल करेगी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत ने कहा कि वह संगठन के सभी साथियों के साथ पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया है।कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारों से उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp