प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत गंगा दर्शन मोड़ से लेकर श्रीकोट गंगा नाली,खिर्सू-बुघाणी मार्ग तक विगत महीनो से गुलदार द्वारा चार अवोध बच्चों पर घात लगाकर हमला किया जिसमें तीन बच्चों की मृत्यु हो गई थी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं,जिनको हायर सेन्टर रैफर कर किया गया। गुलदार से जहां नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है वहीं आक्रोश भी व्याप्त है,अतः जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए कृपया आप अपने स्तर से वन विभाग को इस गुलदार को आदमखोर घोषित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही कीजिएगा और वन विभाग के कर्मियों द्वारा तीन दिनों के अंदर इस गुलदार को पकड़ने हेतु निर्देशित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ आइसा छात्र संगठन ने लगातार गुलदार के हमलों के प्रति वन विभाग की लापरवाही और उदासीनता के खिलाफ गढ़वाल विश्वविद्यालय गेट के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण,महामंत्री संजय गुप्ता, श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,जिला भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत,जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,कुशालनाथं,भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष हरि सिंह बिष्ट,जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली,दिनेश रूडोला,दिनेश पटवाल,सुरेंद्र सिंह नेगी,मेहरबान सिंह रावत,उदय सिंह कंडवाल,दिनेश सिंह भंडारी,गोविंद सिंह बिष्ट,हर्षवर्धन सिंह नेगी,प्रेम सिंह रावत,कलम सिंह राणा,गिरीश चंद्र ढोडीयाल,सत्य सिंह पडियार,सलोप सिंह पवार आदि लोग सम्मिलित थे। आइस छात्र संगठन के अंकित उछोली, अतुल सती,सुरेश सिंह,रॉबिन असवाल,प्रियंका खत्री,समरवीर रावत,आशुतोष नेगी,तुषार नेगी,सौरभ पवार,शिवांग नौटियाल आदि लोग उपस्थित थे।
