प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 28.05.2024 को अमर उजाला द्वारा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट में आयोजित“बेटियां स्वयं कैसे कर सकती हैं अपनी आत्मरक्षा” कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे।
1.कार्यक्रम के दौरान द्वारा सर्वप्रथम बताया गया कि पौड़ी पुलिस महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। छात्रों को बताया गया कि हमें स्वयं की क्षमता की पहचान होना सबसे महत्वपूर्ण है। हमारा आत्मबल मजबूत हो,तो हर लक्ष्य ही आसान हो जाता है। हमें बेटियों को स्वयं में इतना आत्मबल लाना होगा कि हर विपरीत परिस्थिति का वह डटकर सामना कर पाए। साथ ही छात्राओं को अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही द्वारा छात्राओं के सुनहरा भविष्य बनाने हेतु कैरियर काउन्सलिंग के विषय में भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
2.प्रभारी निरीक्षक पौड़ी नन्द किशोर भट्ट द्वारा युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति व नशे के व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में बताया गया व अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस को सहयोग किये जाने का आग्रह किया गया।
3.महिला उपनिरीक्षक अनीता नेगी स्कूली छात्राओं को महिला सम्बन्धी होने वाले साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के तरीके,सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों,नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव,सोशल साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
4.प्रशिक्षित महिला आरक्षी अनीता एवं करिश्मा द्वारा आत्मरक्षा के गुर के साथ साथ छात्राओं को पंच बांधना,शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना आदि की तकनीक बताई।
5.वनाग्नि की घटनाओं में बहुमूल्य जंगलों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 03 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरूष्कार देकर भी द्वारा सम्मानित किया गया।