प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से अनिल बलूनी को भारी प्रचंड बहुमत मिलने के बाद मंगलवार को देर सांय श्रीनगर पहुंचने पर श्रीनगर क्षेत्र वासियों ने अनिल बलूनी का गंगादर्शन,पराग डेयरी,पौड़ी बस स्टेशन पर भव्य स्वागत किया अनिल बलूनी के साथ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर बाजार क्षेत्र में जुलूस निकालकर श्रीनगर क्षेत्र की जनता का भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर आभार जताया इसके बाद अंत में अनिल बलूनी ने गढ़वाल लोकसभा कार्यालय आदिति पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वाल क्षेत्र की जनता ने जैसे प्रचंड बहुमत से मुझे जिताया है उसी प्रकार से मैं गढ़वाल क्षेत्र में पांच ऐसे कार्य करके दिखाऊंगा जिनको क्षेत्र की जनता हमेशा के लिए याद रखेगी उनके साथ इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत भी मौजूद रहे डॉक्टर रावत ने कहा कि श्रीनगर मंडल के साथ-साथ श्रीनगर विधानसभा से भी अनिल बलूनी को विपक्षी प्रत्याशी से अधिक मत मिले हैं जिसके लिए उन्होंने भी सभी का आभार जताया। इस अवसर पर गढ़वाल लोकसभा से नव नियुक्त होने वाले अनिल बलूनी के साथ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत,देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अनीता बुढ़ाकोटी,रूद्रप्रयाग के पूर्व जिला अध्यक्ष,जिला महामंत्री भाजपा पौडी गिरीश पैन्यूली,जिला मिडिया प्रभारी गणेश भट्ट,जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र रावत,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवांण,बासुदेव कंडारी,दिनेश असवाल,कुशलानाथं,राकेश डोभाल,मीना गैरोला,मीना असवाल,प्रमिला भंडारी,पूजा गौतम,ऊषा कंडारी आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।