प्रदीप कुमार
सतपुली-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल दिनांक 05.02.2024 को एक स्थानीय निवासी लैन्सडाउन जनपद पौड़ी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस चौकी सीला-1,तहसील लैंसडाउन,जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि गजपाल सिंह पुत्र बचन सिंह ने उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र-13 वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी राजस्व सीला-1 पर अधिनियम बनाम गजपाल सिंह पंजीकृत किया गया। अभियोग नाबालिग युवती से सम्बन्धित होने के कारण विवेचना जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष सतपुली को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया,गठित टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त गजपाल सिंह पुत्र बचन सिंह को ग्राम जोगी विलंगी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।
नाम पता अभियुक्त
गजपाल सिंह पुत्र बचन सिंह उम्र-52 वर्ष,नि.ग्राम जोगी विलंगी,पो.-फतेहपुर,पट्टी शीला,तहसील लैंसडाउन,जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम
1.महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी
2.आरक्षी संदीप