प्रदीप कुमार जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शिव सिंह रावत ने कार्यकारिणी का विस्तार कर छ: उपाध्यक्ष व आठ मंत्रियों सहित कुल इक्कतीस सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया है। मंगलवार को देहरादून में संघ की मण्डलीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आरडी सिंह देहरादून,गौरीशंकर गुप्ता हरिद्वार,संजय चन्दोला पौड़ी,दिनेश भट्ट टिहरी,कमलेश नेगी चमोली व सुशीला मेवाड़ रुद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि बाल मनोज रावत को महामंत्री व रघुवीर सिंह रावत रुद्रप्रयाग,यशपाल बिष्ट पौड़ी,नितिन हरिद्वार,प्रमोद चौहान हरिद्वार,अवतार सिंह टिहरी,ओमप्रकाश जोशी देहरादून,विजय भट्ट देहरादून,किशोरी अंशवाल चमोली को मंत्री,मुकुल मैठाणी कोषाध्यक्ष,बीरेंद्र सिंह प्रेस प्रभारी,धीरज झिक्वांण,गजेन्द्र बर्तवाल रुद्रप्रयाग,सन्तोष, आनन्द देवली चमोली,हेमंत सिंह रावत,योगेन्द्र सिंह,कुमारी सरोज पौड़ी,हरेन्द्र नेगी,कमलेश वर्मा देहरादून,भास्कर सेमवाल,जयवीर सिंह नेगी टिहरी,अभिषेक कुमार व संजीव कुमार हरिद्वार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मण्डलीय अध्यक्ष शिव सिंह रावत ने कहा है कि संघ शिक्षक कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए जनपद एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेगी।