Spread the love

प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। आज श्रीनगर शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र नेगी ने कहा है कि राहुल गांधी ने अपनी यात्राओं के द्वारा देश के इतिहास में नई इबादत लिखी है और उनका विश्वास है कि विपक्ष के नेता के रूप में वह संसद में भी नया इतिहास रखेंगे उन्होंने राहुल गांधी को देश के लिए एकमात्र आशा के किरण बताते हुए कहा कि भारत देश में हमेशा सड़कों पर रहने वाले और जंगलों में विचरण करने वाले सन्यासियों और कठोर पर इसमें लोगों को ही सम्मान मिला है और ऐसी स्थिति में जब राहुल गांधी ने देश के करोड़ों लोगों से पदयात्रा के माध्यम से वहां की समस्याओं का संज्ञान लिया है उनकी गरीबी उनकी परेशानी उनकी बदहाली का संज्ञान लिया है तो इसमें कोई शक नहीं कि आज वह संसद में विपक्ष के नेता के रूप में जब उतरेंगे तो पूरे देश का जो उन्हें जानकारी मिली है उसे जानकारी का लाभ संसद को मिलेगा और इस देश को महान भारत बनाने में भविष्य में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर श्रीनगर कांग्रेस कमेटी की सदस्य पदाधिकारीयों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र नेगी,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,श्रीनगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय फौजी,सुरेंद्र सिंह चौहान,लाल सिंह नेगी,भगत सिंह डागर,शिव लाल,उम्मेद सिंह मेहरा,सतीश पटवाल,विनोद मैठाणी, कुसुमलता,हिना खान,बबीता,रजनी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp