Spread the love

प्रदीप कुमार जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय इण्टर कालेज रामाश्रम लस्या जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत परिचारिका रामेश्वरी देवी रावत की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय जनता ने भावभीनी विदाई दी। रामेश्वरी रावत 22 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई हैं। इस अवसर पर विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गजपाल सिंह जगवाण,विनोद सिंह मिंया,एस.एस.भंडारी,दिनेश सिंह पंवार,लखपत सिंह राणा,रोशन विजल्वाण,कुलदीप बुटोला,गजेन्द्र चन्द्रवाल,मंशाराम मैंदोली,सावित्री पुण्डीर,समुद्रा देवी व कार्यक्रम संचालक भगवती प्रसाद भट्ट आदि ने रामेश्वरी देवी रावत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नागेन्द्र इंटर कालेज बजीरा के पूर्व प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत,वरिष्ठ प्रवक्ता बीरेंद्र सिंह राणा,शिक्षिका प्रीति बिष्ट,राजेन्द्र सिंह राणा,गौतमानन्द भट्ट,सतीश राणा,कमल लाल,विनय रावत,अनूप नेगी,विनोद सेमवाल आदि ने रामेश्वरी देवी रावत को उपहार देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नागेंद्र इंटर कालेज बजीरा के पूर्व प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने रामेश्वरी रावत को एक स्पष्ट वक्ता एवं व्यवहार कुशल के साथ ही एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया है। प्रधानाचार्य गजपाल सिंह जगवाण ने उन्हें एक ईमानदार,लग्नशील व कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताते हुए कहा कि सेवा काल के दौरान रामेश्वरी रावत का व्यवहार एक बड़ी बहिन जैसा रहा। इस अवसर पर बीईओ कार्यालय से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रणजीत सिंह गुसाईं,राकेश काला,सुरेंद्र शेखर,प्रधान लखपति देवी,बलवीर सिंह चौहान,सुनील नेगी,रघुवीर सिंह चौहान,सत्ये सिंह नेगी,यशपाल सिंह नेगी,विजय सिंह रावत,आशा रावत,सचिन रावत,खुशहाल सिंह चौहान,उदय रावत,रविन्द्र नेगी,महेन्द्र राज भट्ट,युद्धवीर राणा,विजय नेगी,जगमोहन रावत सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य,शिक्षक,कर्मचारी व ग्राम पंचायत जखोली के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp