प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। 21 वीं बटालियन दि पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेस) के टूप कमांडर,मेजर दिग्विजय सिंह रावत को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कीर्ति चक्र सम्मान मिलने से पूरे श्रीनगर शहर में खुशी की लहर है। सेना में अपने कार्य के प्रति निष्ठा,अद्वितीय साहस,विशिष्ट वीरता और परिस्थितियों को चुनौती देने संबंधी रणनीतिक सूझबूझ के साथ करने के बाद उन्हें यह सम्मान मिला है। बता दे कि मणिपुर में तैनात होते ही 21 पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेस) के टूप कमांडर,मेजर दिग्विजय सिंह रावत ने एक नवीनतम और गहन खुफिया तंत्र स्थापित कर लिया था जिससे उन्हें प्रत्याधिक प्रयासों के बाद घाटी के सभी उपद्रवी गिरोहों (वीबीआईजी) को सही तरीके से चिंहित करने में मदद मिली। एक ऑपरेशन के दौरान,मेजर दिग्विजय सिंह रावत को वीबीआईजी द्वारा मणिपुर आने वाले एक वीआईपी की निशाना बनाये जाने की सूचना मिली। इस खुफिया सूचना के आधार पर मेजर दिग्विजय सिंह रावत ने अपने एक स्त्रोत को सक्रिय करते हुए उपद्रवी समूह को अपने घात स्थान की ओर गुमराह करने के काम पर लगा दिया। इस स्त्रोत ने उपद्रवी समूह इको सफलतापूर्वक लक्षित क्षेत्र की ओर मोड़ दिया जहां उनकी तरफ से चुनौती दिए जाने पर उपद्रवियों ने स्वचालित हथियारों का प्रयोग करते हुए भारी गोलाबारी शुरु कर दी। प्रतिकूल गोलाबारी से बिना डरे और साहस खोए,मेजर दिग्विजय सिंह रावत ने अपनी सूझबूझ से अपने साथियों के साथ उपद्रवियों की घेराबंदी करके सर्वोत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक उपद्रवी को मारा गिराया और दूसरे उपद्रवी को घायल कर दिया। खुफिया सूचना के अनुसार,ये उपद्रवी असम राईफल्स पर घात लगाकर हमला करने का मास्टरमाइंड था। इसी प्रकार, एक अन्य ऑपरेशन के दौरान,मेजर दिग्विजय सिंह रावत को वीबीआईजी कैडर द्वारा घुसपैठ के संबंध में खुफिया सूचना प्राप्त हुई। इस क्षेत्र में अपनी जानकारी का प्रयोग करते हुए,उन्होंने एक सुव्यवस्थित निगरानी ग्रिड स्थापि किया और मुठभेड़ की लड़ाई में उन पर नियंत्रण पाते हुए तीन सीनियर कैडर को सफलतापूर्वक बचाया गया। मेजर दिग्विजय के पिता दिम्बर सिंह रावत गढ़वाल विवि के खेल विभाग में खेल प्रशिक्षक के रूप में तैनात रहे है, जो वर्ष 2019 में रिटायर्ड हो चुके है। जबकि उनकी माता विजयलक्ष्मी इसी वर्ष शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हुई है। मेजर दिग्विजय रावत को कीर्ति चक्र का सम्मान मिलने पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी,कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण,दीपक राणा,पंकज सती ने बधाई दी है।