Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज श्रीनगर में प्रदेश के कृषि,सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहीं हैं। जनता सरकार के कामों से खुश है। चमोली जिले से वापस से लौट रहे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी और धामी सरकार किसानों,सैनिकों और युवाओं के हित के लिए योजनाएं चला रही है। किसान अन्नदाता हैं। किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल छह हज़ार रुपए दिए जा रहे हैं। वहीं धामी सरकार परंपरागत उपज के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोदा झंगोरा उगाएंगे,उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे। भारतीय मिलेट्स रिसर्च इंस्टीट्यूट ने जांच की तो उत्तराखंड का मिलेट्स सबसे बेहतर निकला। मंत्री ने कहा कि एप्पल मिशन में हाइब्रिड सेब की जो पौध दी जा रही है,वह एक साल में फल दे रही है। सरकार कीवी मिशन पर काम कर रही हैं। राज्य में वर्तमान में 34 प्रतिशत जैविक उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। वर्ष 2025 तक 50 फीसदी तक लेकर जाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीद जवानों के नाम पर सड़क से लेकर स्कूल के नाम रखने के साथ शहीद के परिजनों को नौकरी दे रही है। अब तक प्रदेश में 26 शहीद के परिजनों को सरकारी नौकरी दी गई है। सात का परीक्षण चल रहा है। श्रीनगर भाजपा मंडल की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया जिसमें जितेंद्र धीरवाण श्रीनगर मंडल अध्यक्ष,व्यापार मंडल श्रीनगर के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,जिला भाजपा सदस्य कुशलानाथ,पूर्व सभासद प्रमिला भंडारी,दिनेश पटवाल,देवेंद्र भट्ट,बिपेंद्र बिष्ट,सतीश तडीयाल,राम प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp