Spread the love

प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। जीजीआईसी जीव विज्ञान की प्रवक्ता संतोष गौड़ नौटियाल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान दिया गया है यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु दिया जाता है। देहरादून में डिस्कवर न्यूज 24 उत्तराखंड के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु अनेक लोगों को उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित किया गया जिसमें से पाबों जीजीआईसी की जीव विज्ञान की प्रवक्ता संतोष गौड़ नौटियाल को भी उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित किया गया है उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं जिस कारण से उनको भी उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संतोष गौड़ नौटियाल को उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान उत्तराखंड सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रितू भूषण खंडूरी,पदमश्री कल्याण सिंह रावत मैती,उत्तराखंड 24 न्यूज चैनल के चीफ एडिटर अंबेश पंथ,कला व संस्कृति राज्य मंत्री मधु भट्ट एवं शिक्षाविद सुमन ध्यानी के द्वारा दिया गया है। संतोष गौड़ नौटियाल को उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर सभी क्षेत्रवासियों ने उनको बधाई दी है साथ ही आयोजन कर्ताओं का धन्यवाद भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp