प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन, श्रीनगर की वर्ष 2023-24 कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा वर्षभर के किये गये कार्यक्रमों पर सुविस्तृत चर्चा होने के साथ आगामी वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु चुनाव समिति का गठन किया गया है,जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर शिवचरण सिंह रावत तथा सहायक चुनाव अधिकारी के पद पर किशोरी लाल नौटियाल का चयन संगठन में सर्वसम्मति से किया गया। इसमें चुनाव संबंधी प्रक्रिया हेतु निम्न तिथियां निर्धारित की गई हैं। दिनांक: 20.07.2024 को निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप दिया जावेगा। दिनांक: 29.07.2024 को नई कार्यकारिणी पदाधिकारी चयन हेतु अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन किया जावेगा। दिनांक: 30.07.2024 को चुनाव समिति द्वारा नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है और दिनांक: 31.07.2024 को वर्ष-2024-25 की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के लिए चुनाव किया जावेगा। चुनाव के पश्चात् इसी दिन मतगणना होगी और फिर चुनाव समिति द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जावेगी। वर्तमान कार्यकारिणी की बैठक संगठन के अध्यक्ष पी.सी.नौडियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई और कार्यक्रम का संचालन संगठन के उपाध्यक्ष शम्भु प्रसाद भट्ट ‘स्नेहिल’द्वारा किया गया है। वर्ष 2023.24 में संपन्न कार्यक्रमों की विवेचना संगठन के सचिव यमुना प्रसाद काला द्वारा तथा वार्षिक आय-व्ययक की विवेचना संगठन के कोषाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद काला की गई। इस अवसर पर संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।