Spread the love

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल।कारगिल विजय दिवस पर वार्ड नंबर 32 डांग में स्थित पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र पशुपालन विभाग के परिसर में एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य पौड़ी गढ़वाल श्री पंकज सती एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस शिविर में फिजिशियन डॉक्टर अजय गोयल, डॉक्टर शिवम बंगवाल, नाक/ कान/ गले के स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिगपाल दत्त और आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर मोहित कुमार ने लगभग 300 मरीजों का निशुल्क चेकअप, उपचार और दवाइयां वितरित कीं।

रजिस्ट्रेशन/ स्वागत के लिए राजेन्द्र सिंह रावत, अरुण बहुगुणा, दान सिहं काण्डारी, गम्भीर सिंह रावत, उदय सिंह कण्डवाल, विजय प्रसाद नौटियाल, सुरेन्द्र सिंह रावत, शिव प्रसाद सेमवाल, विपत सिंह जगवाण, दयाल सिंह रावत, बालवीर सिंह चौहान, भगवती प्रसाद सेमवाल, सरोजनी खत्री, गुड्ड्री कण्डारी, मीना नेगी, रेखा नेगी, प्रभा कैन्तुरा, कलपेश्वरी देवी बहुगुणा, बसन्ती देवी, श्री गणेश चन्द्र जारी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

दवाई-स्टोर के लिए राजेश बहुगुणा और आईशा कण्डारी जिम्मेदार थे। डॉक्टर के पास ले जाने की व्यवस्था के लिए चन्द्रकला रावत, सम्पति बहुगुणा, प्रीति सती, सुमन नेगी, योगेश असवा, सुमेद सिंह चौहान ने अपनी सेवाएं दीं।

मीडिया कवरेज के लिए आशीष राणा और महेन्द्र सिंह गैरोला मौजूद थे। जलपान व्यवस्था के लिए बिजेन्द्र सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह कण्डवाल, विक्रम सिंह और गिरीश चन्द्र जिम्मेदार थे।

इस शिविर में विशेष सहयोग सूर्य नौटियाल, सुमित पांडे, सौरभ पांडे और राजकुमार कहां रहा।
सभी ने इस बहुउद्देशीय शिविर की सराहना की और स्थानीय लोगों ने पंकज सती जी का धन्यवाद भी किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सती जी लगातार वार्ड में कई प्रकार के विकास कार्य कर रहे हैं जिससे आम जनमानस को सुविधा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp