Spread the love

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनाँक 31.जूलाई.2024 को अपर उपनिरीक्षक स.पु. बिजेन्द्र सिंह नेगी के ऐच्छिक सेवानिवृत के अवसर पर पुलिस लाइन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला द्वारा सेवानिवृत अपर उपनिरीक्षक स.पु.बिजेन्द्र सिंह नेगी को स्मृति चिन्ह,मेमेटो,शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके जीवन के सुखद,शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। बिजेन्द्र सिंह नेगी दिनांक 01.अक्टूबर.1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये एवं दिनांक 13.नवंबर.2009 को हेड कांस्टेबल स.पु.तथा 17.नवंबर.2022 को अपर उपनिरीक्षक स.पु.के पद पदोन्नत हुये। उनके द्वारा 39 वर्ष 09 माह अपनी सेवाये पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में सीतापुर,हरिद्वार एवं जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएँ प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील,मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp