प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 4 अगस्त 2024 को रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा ब्लड बैंक बेस हॉस्पिटल श्रीकोट के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। अदिति वेडिंग पॉइंट श्रीनगर में आयोजित शिविर में 51 यूनिट रक्त इकठ्ठा कर बेस हॉस्पिटल के ब्लड बैंक को दिया गया। कार्यक्रम में बेस हॉस्पिटल श्रीकोट के ब्लड बैंक प्रमुख डॉ.सतीश,वरिष्ट पत्रकार गंगा असनोडा थपलियाल। रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि कैमिस्ट ऐशोसियेशन के अध्यक्ष अजय काला थें। इस अवसर पर वक्ताओं युवाओं का आह्वान किया वे इस तरह के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा गिरीश पैन्यूली,जितेंद्र रावत,लखपत भंडारी,जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल,श्रीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण कुशलानाथ,सुधीर जोशी रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेश प्रसाद जोशी,सचिव रोटेरियन अनिल ढौंडियाल,कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट,रोटेरियन एस.पी.घिल्डियाल,रोटेरियन नरेश नौटियाल,रोटेरियन अनूप घिल्डियाल,रोटेरियन बृजेश भट्ट,रोटेरियन मोनिका गुप्ता,रोटेरियन उषा चौधरी,रोटेरियन ओमप्रकाश गोदियाल,रोटेरियन मोहम्मद आसिफ,रोटेरियन वरुण कपूर,रोटेरियन मनीष कोठियाल,रोटेरियन बॉबी काला,रोटेरियन दिनेश चौहान,रोटेरियन भानु प्रताप सिंह पंवार,रोटेरियन प्रशांत पंत,रोटेरियन आशीष सुंद्रियाल,रोटेरियन कैंतुरा,रोटेरियन सीताराम बहुगुणा आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन हिमांशू अग्रवाल द्वारा किया गया।
