Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राज्य सरकार ने श्रम विभाग उत्तराखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया जिसमें श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खण्ड खिर्सू के संपत रावत को बतौर सदस्य नामित किया गया है। आपको बता दें कि संपत रावत पूर्व में 1991 से 2024 तक भारतीय जनता पार्टी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में अहम पदों का दायित्व संभाल चुके हैं। 1991 में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे,लगातार तीन बार क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्वाड़-खिर्सू रहे,2003 से 2008 तक ब्लॉक प्रमुख खिर्सू रहे,2003 में साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष चुने गए,1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे,2012 में बूथ संयोजक,2017 में खिर्सू मंडल संयोजक रहे,2016 से 2019 तक भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे,2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा में विस्तार प्रभारी रहे,2019 में लोकसभा चुनाव के श्रीनगर विधानसभा प्रभारी व संयोजक रहे,2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद पौड़ी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रहते हुए 6 प्रत्याक्षियों ने विजय हासिल की, और 2019 से 2024 तक जी.एम.बी.एस.एस लिमिटेड के गढ़वाल मंडल चेयरमैन रहे में 2024 में बूथ संपर्क अभियान के संयोजक रहे तथा 2024 में गढ़वाल लोकसभा चुनाव के सह संयोजक रहे, 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल मंडी के आनी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रभारी रहे। भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यों में संपत रावत को राज्य सरकार के श्रम विभाग से जोड़ा जाना खिर्सू क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। संपत रावत को उत्तराखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में नामित सदस्य से क्षेत्र के कामगारों को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। श्रम विभाग में जनहित रोजगार की अपार संभावनाएं हैं साथ ही राज्य सरकार से बीना ब्याज का ऋण व लघु रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने जनपद पौड़ी गढ़वाल को बेहतर सेवा देने की बात कही। इस मौके पर वार्ता में संपत रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, अजेय कुमार प्रदेश संगठन महामंत्री का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीनगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन ने कहा कि संपत सिंह रावत एक सौम्य शालिनता स्वभाव व मृद्धभासी व्यक्तित्व के धनी है वह भारतीय जनता पार्टी के एक ऐसा नेता है जो जमीनी स्तर से जुड़े हुए है,पार्टी के प्रति उनकी सत्य निष्ठा और वफादारी से आम नागरिक संतुष्ट रहता है,वह अपने प्रयास और प्रभाव के कारण खिर्सू ब्लॉक प्रमुख,पौड़ी जिला अध्यक्ष,गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सह संयोजक रहे हैं। मैं उनको श्रम विभाग में प्रदेश स्तरीय नामित सदस्य बनने पर उन्हें इस सफलता की ऊंचाई के लिए शुभकामनाएं देता हूं तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। श्रीनगर-खिर्सू क्षेत्र कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की जिसमें सुषमा रावत भाजपा जिला अध्यक्ष पौड़ी,गणेश भट्ट जिला मीडिया प्रभारी,जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण, कुशलानाथ,दुर्गा नौटियाल,हरिश बहुगुणा,खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल,बुघाणी के प्रधान प्रमोद उनियाल,चौब्बट्टा के सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत नेगी,खिर्सू महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता देवी,सम्पत सिंह,जगमोहन,दलबीर सिंह, जिला महामंत्री शशि रतुड़ी,पौड़ी नगर मंडल अध्यक्ष कांति किशोर,दीपक रावत,खिर्सू ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री,जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्र,मोहन गायत्री,रचना रावत दूसरी तरफ देवलगढ़ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संपत रावत को श्रम विभाग में प्रदेश स्तरीय सदस्य नामित होने पर अपने शीर्ष नेतृत्व व कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत आभार व्यक्त कर खुशी जाहिर की जिसमें उपस्थित क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश कुमार फौजी,राजेश कुमार,पूर्व प्रधान शिवप्रसाद,ताजवर कुमार,पूर्व प्रधान सीता देवी आदि क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp