प्रदीप कुमार
रिखणीखाल-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने व शराब तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है,नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
जिसके क्रम में जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन,विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैंथवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग शराब तस्कर अनिल सिंह को गोदाम में अवैध रुप से छुपाकर रखी गयी 39 पेटी शराब के साथ ढाबखाल से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिखणीखाल पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
अनिल सिंह (उम्र 37 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह, निवासी-ग्राम सिंनाल,थाना-रिखणीखाल,पौड़ी गढ़वाल
बरामद माल का विवरण
39 पेटी (1872 पव्वे) अंग्रेजी शराब मैकडवल व्हिस्की
पुलिस टीम
1.अपर उप निरीक्षक संजय असवाल
2.मुख्य आरक्षी 166 ना.पु. रामबीर सिंह
3.मुख्य आरक्षी 235 ना.पु. सुरजीत सिंह
4.होमगार्ड 1555 प्रमोद सिंह