देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल देहरादून के सहारनपुर चौक में आयोजित टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज एवं महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज के साथ पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
इस भव्य शोभायात्रा में विधायक खजान दास,टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुप्ता,महासचिव महेश खंडेलवाल,अनुज गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित इस शोभायात्रा ने देहरादून की सड़कों पर भक्ति और उत्साह का संचार किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित और संवारद्धन करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।