अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा ने नगर पालिका सभागार पौड़ी में किया सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की अध्यक्षता में मौजूद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। भाजपा ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभी से काम शुरू कर दिया गया है। आज शनिवार को नगर पालिका सभागार आयोजित कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराते हुए उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई जाए। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूती से कार्य करने का आवाहन किया। जनपद पौड़ी सदस्यता अभियान के संयोजक संपत रावत सरल ने कहा कि पूरी जनपद पौड़ी में एक लाख सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक ऋषि कंडवाल,जिला प्रभारी विजय कपरवाण,पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के संयोजक संपत रावत सरल,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,जिला महामंत्री शशि रतूड़ी,पूर्व जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजब सिंह रावत,जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा,गढ़वाल लोकसभा नमो ऐप के संयोजक बबीता रावत,क्रांति किशोर नेगी,नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी,मातवर सिंह रावत,लखपत सिंह भंडारी,मातवर सिंह नेगी,महावीर नेगी समेत कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें।