Spread the love

भाजपा खिर्सू मंडल की सदस्यता अभियान पर हुई कार्यशाला आयोजित

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। खिर्सू मंडल मे सदस्यता अभियान हेतु भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित। जिसमे प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों की दो घण्टे की सदस्यता अभियान पर कार्यशाला हुई। इस सदस्यता अभियान के जिला संयोजक संपत रावत द्वारा बताया गया की बीजेपी फिर से अपने सभी सदस्यों को नए रूप से जोड़ने की तैयारी कर रही है। कोरोना के कारण पिछली बार सदस्यता अभियान सीमित रहा था इस बार 2 सितंबर को शाम 5 बजे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। बता दें कि पार्टी के अनुसार यह प्रक्रिया हर पांच से छह साल में होती है। 2 सितंबर से शुरू होने वाले इस सदस्यता अभियान में मौजूदा सदस्यों को भी फिर से सदस्यता लेनी होगी। रावत ने कहा कि पहले चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी लेकिन 2014 में जब बीजेपी के 11 करोड़ सदस्य हो गए तो यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। यह सदस्यता अभियान सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं है। बल्कि बीजेपी के विचारों और उसके द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार करने और हर घर संपर्क का भी एक माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी का विस्तार करने में जुटी है। खिर्सू ब्लॉक में इस बार 10 हजार नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले सदस्यता अभियान में 6 हजार नए कार्यकर्ताओं को खिर्सू क्षेत्र में जोड़ा गया था,सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने अपने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर खिर्सू मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने कहा कि 2014 के बाद अब 2024 में सदस्यता अभियान नए सिरे से शुरू हो रहा है। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के सदस्य बन कर सदस्यता अभियान की शुरुवात करेंगे,3 और 4 तारीख से आम लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। इस मौके पर खिर्सू मंडल संयोजक गणेश भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर आगे बढ़ रही है उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जो अभी विरोधी हैं उनसे पहले अपने पक्ष में मतदान करना है जो मतदान कर देगा उसके बाद उसको सदस्य बनाना है सदस्य बनने के बाद सक्रिय सदस्य बनाना है और सक्रिय सदस्य के बाद पदाधिकारी बनाकर जो अपने पद के अनुरूप सही से काम करेगा उसको जनप्रतिनिधि बनाया जाएगा इसी अनुसार पार्टी कार्य कर रही है और आगे चलकर विकसित भारत की कल्पना का जो सपना है वह साकार होगा। उन्होंने कहा आम लोगों को पार्टी से जोड़ने में दिक्कत न हो इसके लिए मिस कॉल नंबर जारी किया गया है,मिस कॉल देकर आम लोग पार्टी के सदस्य बनेंगे इसी सदस्यता अभियान के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल ने कर कार्यशाला में पहुंचे सभी का स्वागत करते हुए कहा कि दो महीने तक सदस्यता अभियान चलेगा,खिर्सू मंडल में 10 हजार सदस्य बनाये जाएंगे,जिसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा,फिर भाजपा संगठन में चुनाव भी होंगे। खिर्सू मंडल बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर खास फोकस कर रही है। इस अवसर पर खिर्सू मंडल महामंत्री अनिल भंडारी,मनीषा बहुगुणा,प्रधान संगठन अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत,प्रधान संघ के अध्यक्ष बृजमोहन बहुगुणा,मंडल मिडिया प्रभारी अनन्त भण्डारी,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीता देवी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp