Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज भारतीय जनता पार्टी सदस्यता महापर्व की कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल के अदिति वेडिंग पॉइंट में संपन्न हुई इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला पौड़ी के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य अभियान के संयोजक और आज के मुख्य वक्ता संपत सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से जुड़ने के लिए आह्वान किया उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी पिछली बार से दोगुनी सदस्यताओं के साथ रिकॉर्ड सदस्यता अभियान चलाएगी इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। मंडल अध्यक्ष भाजपा श्रीनगर जितेंद्र धीरवाण ने कहा कि श्रीनगर में भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ेगी क्योंकि नगर निगम चुनाव बहुत ही नजदीक है तो मेरा एक ही लक्ष्य रहेगा की प्रत्येक कार्यकर्ता 100 से अधिक सदस्यों को सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी से जोड़े। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने भी सभी कार्यकर्ताओं से ऊर्जा के साथ इस सदस्यता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव कंडारी ने कहां की भाजपा श्रीनगर मंडल के साथ अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली,सुधीर जोशी,प्रमिला भंडारी,उषा कंडारी,मीना,असवल दिनेश असवाल,जगमोहन नेगी,बिपेंद्र सिंह बिष्ट,संजय गुप्ता,पंकज सती,देवेंद्र भट्ट,सुरेंद्र सिंह भंडारी,पंकज रावत आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सौरभ पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp