Spread the love

कीर्तिनगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड में लगातार महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार व उत्पीड़न के खिलाफ धामी सरकार का किया पुतला दहन

प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। आज 30 अगस्त 2024 को नगर कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर द्वारा मेन चौराहे पर उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे महिला अत्याचार,महिला उत्पीड़न के खिलाफ धामी सरकार का पुतला दहन किया गया। सोशल मीडिया प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश में लगातार महिला अत्याचार महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है लेकिन धामी सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। भाजपा सरकार के इस कुकृत के लिए आज कीर्तिनगर में धामी सरकार का पुतला दहन किया गया। सेवादल प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल एवं सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद ने कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला कांग्रेस नेत्रियों के साथ रुद्रपुर में उत्तराखंड में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया। पुरुष पुलिस द्वारा महिलाओं पर ऐसा बर्बरता पूर्ण अत्याचार का कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। नगर अध्यक्ष प्रदीप थपलियाल एवं महिला नगर अध्यक्ष अंजना कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है सरकार पूरी तरह से महिला अत्याचार रोकने में नाकाम साबित हो रही है,अंकिता भंडारी हत्याकांड,ममता जोशी बहुगुणा हत्याकांड,उत्तरकाशी की घटना,आईएसबीटी देहरादून की घटना हो या कुमाऊं की घटनाएं हर जगह अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करती है। इस अवसर पर रामलाल नौटियाल,सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल,जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद,नगर अध्यक्ष प्रदीप थपलियाल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी पोखरियाल,अंजना कुंवर,वीरेंद्र राणा, उदय रावत,भीम सिंह नेगी,हर्षमणि किर्थवाण,हरीश उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp