Spread the love

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के मुख्य आरक्षी मनोज चन्द्र शर्मा (भूतपूर्व सैनिक) अधिवर्षता पूर्ण कर हुये सेवानिवृत्त।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह एवं पुलिस परिवार द्वारा माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत हुये पुलिस कार्मिक को दी यादगार विदाई।
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनाँक 31.अगस्त.2024 को जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के भूतपूर्व सैनिक मनोज चन्द्र शर्मा अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे है। सेवानिवृत्त के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले मनोज चन्द्र शर्मा को स्मृति चिन्ह,शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। मनोज चन्द्र शर्मा दिनाँक 19.नवम्बर.2008 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा दिनाँक 03.जनवरी.2023 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुये। मनोज चन्द्र शर्मा (भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त) द्वारा 15 वर्ष 09 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील,मेहनती एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp