बार एसोसियेशन श्रीनगर द्वारा जनपद पौड़ी के प्रशासनिक जज/सीनियर जज उच्च न्यायालय नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज तिवाडी के सम्मान में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 31 अगस्त 2024 को जनपद पौड़ी के प्रशासनिक जज/सीनियर जज उच्च न्यायालय नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज तिवाड़ी द्वारा सिविल न्यायालय श्रीनगर का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी के नेतृत्व में बार एसोसियेशन श्रीनगर द्वारा न्यायमूर्ति मनोज तिवाड़ी के सम्मान में बार भवन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन समारोह का संचालन अर्जुन सिंह भंडारी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम संरक्षक अनूप श्री पांथरी एवं अध्यक्ष प्रमेश जोशी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट द्वारा न्यायमूर्ति मनोज तिवाड़ी को बुके एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात पूर्व सचिव विकास पंत,पूर्व सहसचिव प्रदीप मैठाणी,पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,भूपेंद्र पुंडीर,नितेश भारती एडवोकेट द्वारा न्यायमूर्ति मनोज तिवाड़ी का शाल पहनाकर स्वागत किया गया। अधिवक्ता चंद्र भानू तिवाड़ी द्वारा न्यायमूर्ति के सम्मान में अभिनंदन पत्र पढ़ा गया। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसियेशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश जोशी,भूपेंद्र पुंडीर,महेंद्र पाल सिंह रावत,विकास पंत द्वारा न्यायमूर्ति को अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार सुजीत कुमार,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी लक्ष्मण सिंह,सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अलका,उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपर वर्मा,संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश जोशी,सुनीता भंडारी,सहायक अभियोजन अधिकारी अपर्णा अवस्थी, पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल प्रकाश नेगी कविता मेवाड़,सोनिया जैन एडवोकेट आनंद सिंह बुटोला,परमनंद मैठाणी,बलवीर सिंह रौतेला एडवोकेट सुरेंद्र सिंह रोथाण आदि उपस्थित थे।