Spread the love

बार ऐसोसिएशन श्रीनगर द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायमूर्ति के सम्मान में अभिनन्दन समारोह

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायमूर्ति मनोज तिवाड़ी द्वारा सिविल न्यायालय श्रीनगर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर बार कांउसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी के नेतृत्व में बार ऐसोसिएशन श्रीनगर द्वारा न्यायमूर्ति मनोज तिवाडी के सम्मान में बार भवन में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया एवं अभिनन्दन समारोह का संचालन अर्जुन सिंह भण्डारी द्वारा किया गया तथा अभिनन्दन समारोह में सर्वप्रथम संरक्षक अनूप श्री पांथरी एवं अध्यक्ष प्रमेश जोशी द्वारा न्यायमूर्ति मनोज तिवाड़ी को बुके एवं स्मृति चिहन भेट कर स्वागत किया गया एवं उसके पश्चात न्यायमूर्ति मनोज तिवाड़ी का शाल पहनाकर स्वागत कर न्यायमूर्ति के सम्मान में अभिनन्दन पत्र पढा गया। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी एवं श्रीनगर बार ऐसोसिएशन ने न्यायमूर्ति को अधिवक्ता के समस्याओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार सुजीत कुमार,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी लक्ष्मण सिंह,सिविल जज (जू.डि.) अलका,उप जिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा,बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश जोशी, भूपेंद्र पुंडीर,अधिवक्ता चंद्र भानू तिवाड़ी,पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत,पूर्व उपाध्यक्ष, विवेक जोशी,नितेश भारती,पूर्व सचिव विकास पंत,सुनीता भण्डारी,सहायक अभियोजन अधिकारी अपर्णा अवस्थी,पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल,प्रकाश नेगी,कविता मेवाड,सोनिया जैन,एडवोकेट आनन्द सिंह बुटोला,ब्रह्मानंद भट्ट,प्रदीप मैठाणी,बलवीर सिंह रौतेला,देवी प्रसाद खरे,एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह रोथाण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp