भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव के पावन पर्व पर 7 से 16 सितंबर 2024 तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन
वक्रतुंड महाकाय,सूर्यकोटि समप्रभ:। निर्विघ्नं कुरुमे देव:सर्व कार्येषु सर्वदा।।
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर की ऐतिहासिक धर्मनगरी के श्रीक्षेत्र के प्राचीन सिद्धपीठ भगवान गणेश मंदिर के प्रांगण में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भक्तों के द्वारा 7 सितंबर से 15 सितंबर 2024 तक श्री गणेश जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्रीराम कथा एवं गणेश पुराण का मूल पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ॐ आपदामपहर्तारम दातारं सर्व सम्पदाय,लोकाभिरामं श्री रामं। भूयो भूयो नामाम्यहम: रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।। श्रीराम कथा वक्ता एवं गणेश पुराण का मूलपाठ के रूप में आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल के मुखारविंद से सभी भक्तजन कथा का श्रवण करेंगे। कथा आयोजन कर्ताओं के अनुसार 7 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे से कलश यात्रा शारदा घाट से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। पौराणिक से गणेश मंदिर में श्री राम कथा में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बने। कार्यक्रम अनुसार कथा प्रवचन का समय सायं 3.30 बजे से 6.30 तक रहेगा और सायं 7:30 महाआरती होगी। 16 सितंबर 2024 को कथा प्रवचन के साथ ही पूर्णाहुति 9.30 बजे और 12:30 बजे भक्तों के द्वारा भंडारा-प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार सायं 3:30 से भगवान श्री गणेश की मूर्ति झांकी श्रीनगर के मुख्य मार्गो से होकर अलकनंदा नदी पर 6:30 बजे मूर्ति विसर्जन की जाएगी।