जगत विहार खेल मैदान रहेगा यथावथ–विनोद कंडारी
सब हेडिंग बस्ती के बीच नही बनने देंगे विद्युत सब स्टेशन
प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर विकासखंड ग्राम राणीहाट के जगत विहार खेल मैदान मे रेल विकास निर्माण निगम द्वारा बनाऐ जारहे विद्युत सब स्टेशन को ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मुखर हो गये हैं पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार जोशी ने देवप्रयाग विधायक को ज्ञापन देते हुऐ कहा कि रानीहाट ग्राम सभा एकमात्र खेल मैदान जगत विहार मे है जिसमे समय,समय पर तमाम खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां होती रहती हैं तथा इस खेल मैदान के बदौलत हमारे पांच नौनीहाल राजकीय खेल अकादमी मे खेल प्रशिक्षण ले रहे हैं उन्होंने कहा इस खेल मैदान की विशेष उपलब्धी है कि यही से महिला,एवं बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता आगाज हुआ था जो आज पूरे पहाड़ एवं मैदानों की मातृशक्ति मे सबसे लोकप्रिय खेल बन गया है। देवप्रयाग विधानसभा के लोकप्रिय एवं आदर्श विधायक विनोद कण्डारी ने कहा कि जगत विहार खेल मैदान अपने आप मे एक पहचान रखता है जिसमे हमारी होनहार प्रतिभाएं खेल के मैदान मे अपना जौहर दिखाते रहती हैं चाहे वह मातृशक्ति के रूप मे हो या बालिकाएं ऐसी स्तिथि में मैदान मे किसी तरह निर्माण कार्य नही होगा तथा खेल मैदान यथावथ रहेगा उन्होंने कहा कि खेल मैदान व बस्ती के मध्य विद्युत सब स्टेशन से निकलने वाली तरंगों से मानवीय जीवन की मांसपेशियां एवं रक्त कोशिकाएं काफी दुस्स प्रभावित होती हैं जो वैज्ञानिक भी साबित कर चुके हें रेलवे के पास बहुत भूमि शेष है वह कहीं पर भी विद्युत सब स्टेशन बनायेंगे इसके लिऐ वह आरवीएनएल के पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन को पत्र लिखेंगे ग्राम प्रधान संजय,मेघा रावत ने खेल मैदान मे बन रहे विद्युत सब स्टेशन का पुरजोर विरोध किया है उन्होने कहा कि यदि आरवीएनएल खेल मैदान जो आबादी क्षेत्र मे है उस पर किसी तरह का निर्माण किया तो सभी ग्रामीण,एवं क्षेत्रवासी आरवीएनएल,एवं प्रशासन के खिलाफ धरना,प्रदर्शन करेंगे।