Spread the love

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू,कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत बने प्रथम सदस्य

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को प्रथम सदस्य बनाया।
कोठारी ने कहा कि नए सिरे से भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है,जो 100 सदस्य बनाएगा वही सक्रिय सदस्य माना जाएगा। डॉ.रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा से 31 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में 25 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ से दो-दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य बूथ अध्यक्षों को मंडल अध्यक्ष के माध्यम से दिया गया है। जिसमें प्रत्येक मोर्चे के अध्यक्ष भी सहयोग करेंगे।
भाजपा की जिला अध्यक्ष सुषमा रावत एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक संपत रावत ने कहा कि पौड़ी जिले की तीनों विधानसभा में सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए एक टीम बनाई गई है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण,मैत्री प्रकाश,जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंण्डारी,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत,श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,लखपत भंडारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा कंडारी,प्रमिला भंडारी,संजय कुमार गुप्ता,जगमोहन नेगी,सौरभ पांडे,पंकज सती,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp