राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर प्रबुद्ध नागरिक गोष्टी आयोजित की
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर प्रबुद्ध नागरिक गोष्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रदीप जोशी ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी में बताया इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर उसकालखंड की विदुषी महिला हुई है,उन्होंने अनेकों न हिंदू महिलाओं की शिक्षा,सैकड़ो मंदिरों का जीणोद्धार किया है। पश्चिम के लोग पहले भारत को पुरुष प्रधान देश मानते थे,यूनानी इतिहासकार मेगास्थनीज ने अपनी पुस्तक इंडिका में अहिल्याबाई होलकर के कार्यों का उल्लेख किया है,भारत के जीवन का आधार आध्यात्म है,हिंदुत्व का विचार सदैव वैश्विक रहा है संघ का हिंदुत्व का विचार महात्मा गाँधी,विवेकानंद,लोकमान्य तिलक,के हिन्दूत्व से अलग नहीं है। अंग्रेजो ने इस देश को सांस्कृतिक गुलाम बनाने का कुचक्र रचा था,भारत प्राचीन समय से ही कृषि प्रधान के साथ उद्योग प्रधान देश रहा है। वर्तमान भारत मंदिरों के पुनरुत्थान वाले समय के साथ आगे बढ़ रहा है। संघ 2025 में अपनी शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन के सिद्धांत पर कार्य कर रहा है,परिवार प्रबोधन,सामाजिक समरसता, पर्यावरण सरक्षण,स्व का बोध,नागरिक कर्तव्य,इन पांच विषयों पर संघ के स्वयं सेवक कार्य कर रहे है। इस अवसर पर संघ के प्रांत प्रचारक डॉ.शैलेंद्र,सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर,प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ.राकेश भट्ट,प्रांत सेवा प्रमुख पवन कुमार,विभाग प्रचारक प्रमुख संजय घिल्डियाल,विभाग संपर्क प्रमुख विनय किमोठी,प्रो.जे.पी.भट्ट सहित श्रीनगर के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।