मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद भ्रमण: जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव में होंगे शामिल,केदार घाटी और सोनप्रयाग का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग-श्रीनगर गढ़वाल।जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल (शुक्रवार को) एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केदार घाटी व सोनप्रयाग का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जिला स्तरीय अधिकारियों को शांति,सुरक्षा,कानून व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्वहन हेतु दायित्व दिए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 13 सितंबर को दोपहर 12:10 बजे देहरादून से हैलीकॉप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर 12:40 बजे जरम्वाड़ पंचायत भवन हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 1 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम समापन के पश्चात् मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक केदारघाटी / सोनप्रयाग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वहीं 3:30 बजे से 4:30 तक जीएमवीएम रामपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 4:30 बजे शेरसी हैलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय अधिकारियों को उनसे संबंधित विभागीय दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक सुविधाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन से विदाई तक समस्त विभागीय अधिकारियों से आवश्यक समन्वय सहित मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली घोषणाओं को अभिलिखित करने हेतु ओवर ऑल नोडल अधिकारी होंगे। इसी तरह प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल में मेडिकल टीम,ऑक्सीजन आदि व्यवस्था,अपर जिलाधिकारी संपूर्ण कार्यक्रम स्थल में शांति,सुरक्षा,कानून व्यवस्था हेतु ओवर ऑल मजिस्ट्रेट होंगे। कार्यक्रम स्थल में पेयजल हेतु अधिशासी अभियंता जल संस्थान,सेफ हाउस व विद्युत की समुचित व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत,कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त संख्या में स्वच्छक तैनात करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने उपरोक्त नामित सभी नोडल अधिकारियों से उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने की अपील की है।