Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल में जैन समुदाय ने धूप दशमी का पर्व मनाया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।जैन धर्म के प्रमुख त्यौहार दस लक्षण महापर्व (पर्यूषण पर्व) के षष्टम दिवस पर श्रीनगर गढ़वाल में जैन समुदाय द्वारा धूप दशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिर में विशेष पूजा और अभिषेक किया गया।
दस लक्षण पर्व के दौरान जैन अनुयायी दस लक्षणों का पालन करते हैं,जिनमें उत्तम क्षमा,मार्दव,आर्जव,सत्य,शौच,संयम,तप,त्याग,आकिंचन,और ब्रह्मचर्य शामिल हैं। इस पर्व के दौरान श्रद्धालु स्वेच्छा से व्रत-उपवास रखते हैं और कठिन नियमों का पालन करते हैं। वे बाहरी खाद्य पदार्थ नहीं खाते और घर का बना स्वच्छ भोजन करते हैं। कुछ अनुयायी दिन में केवल एक बार भोजन ग्रहण करते हैं या दस दिनों तक भोजन का त्याग कर फल,दूध,और जल पर आश्रित रहते हैं।

इस पर्व के दौरान जैन मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की जाती है और भक्ति भावपूर्वक विभिन्न पूजाएँ आयोजित की जाती हैं।
इस महापर्व के चलते आज श्रीनगर गढ़वाल में समस्त जैन समाज के द्वारा धूप दशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp