देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी जी की अनोखी पहल: 80 टॉपर छात्रों को भारत भ्रमण पर ले जाने की तैयारी
प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने अपनी विधानसभा के 80 टॉपर मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण पर ले जाने की अनोखी पहल की है। यह यात्रा 17 सितंबर से शुरू होगी,जिसमें छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों को देश की विविधता और संस्कृति से परिचित कराना है,साथ ही उन्हें नए अवसरों और अनुभवों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। विनोद कंडारी की यह पहल न केवल देवप्रयाग के छात्रों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा है।
देवप्रयाग विधानसभा के टॉपर छात्रों को विनोद कंडारी जी अपने स्वयं के खर्चे पर भारत दर्शन के लिए ले जाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार हरे रंग की जर्सी में नजर आयेंगे। इस अनोखी पहल को शिक्षकों के साथ मिलकर लांच किया गया है। विनोद कंडारी ने कहा,यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगी।