राष्ट्रीय लोक अदालत में 63 मामलों का निस्तारण,31 लाख रुपये की समझौता राशि वसूली
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में दिनांक माह के द्वितीय शनिवार को जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
सचिव/सिविल जज (सी.डि.),जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग रवि रंजन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 11 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 1906489/-समझौता राशि वसूल की गई जिसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.एम.डी दानिश,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,रुद्रप्रयाग अशोक कुमार एवं सिविल जज (जू.डि.),बाह्य न्यायालय उखीमठ रोहित कुमार पाण्डेय की कुल 03 पीठ गठित थी। जिनके द्वारा कुल 63 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल मुव.31,02,490/-समझौता राशि वसूल की गयी।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल सहित समस्त अधिवक्तागणों एवं न्यायिक कर्मचारियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया